Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our Latest News. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Home

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Recent Posts

  • कलियर से चुनाव लड़ने का ऐलान, साबिर पाक की दरगाह पर चादर चढ़ाकर आजाद अली ने शुरू की मुहिम
  • चाकू लेकर बड़ी वारदात की फिराक में था अकरम उर्फ भोला, पुलिस ने दबोचाचोरी से लेकर नशा तस्करी तक के मामलों में आ चुका है नाम, आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
  • पूर्व मुख्य मंत्री निशंक राज्य मंत्री व पूर्व विधायक के साथ लक्सर पहुंचे, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात
  • रानीमाजरा में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन, गूंजा – आरक्षण की समीक्षा करो,यूजीसी रोलबैक नहीं तो आंदोलन तेज
  • टेंपो चालक व बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश, गन्ने के खेत में घुसकर फायरिंग; जवाबी गोलीबारी में बदमाश घायल

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Find Us

Address
123 Main Street
New York, NY 10001

Hours
Monday–Friday: 9:00AM–5:00PM
Saturday & Sunday: 11:00AM–3:00PM

  • Home
Subscribe
Close

Search

Uncategorized

By Vinod Dhiman
September 3, 2026 1 Min Read
0

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना में जेएसबी इंटर कॉलेज के छह विद्यार्थियों का चयन

विनोद धीमान

लक्सर। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना सत्र 2026-27 के तहत जगद्गुरु श्री चंद्र भगवान इंटर कॉलेज शाहपुर शीतला खेड़ा के छह मेधावी विद्यार्थियों का चयन हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों में दिव्या पुत्री दिनेश कुमार, खुशी रानी पुत्री जसवंत सिंह, ज्योति पुत्री अर्जुन, कुलजीत कौर पुत्री सत्यपाल, डॉली रानी पुत्री जसवंत सिंह और परी गोयल पुत्री मनोज गोयल शामिल हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने कहा कि छह विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति के लिए चयन होना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। ऐसी योजनाएं मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के साथ उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी इसी तरह मेहनत और लगन से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें तथा विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करें।

Share this...
  • Facebook
  • Print
  • Twitter
  • Threads
  • Chatgpt
  • Whatsapp
Author

Vinod Dhiman

Follow Me
Other Articles
Previous

फौजी के घर आधी रात में 28 लाख की चोरी, 90 हजार नकदी भी ले उड़े चोरछत के रास्ते घर में घुसे बदमाश, अलमारी का ताला तोड़कर उड़ाए सोने-चांदी के जेवरात; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Next

धार्मिक उत्सव में गई 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तारलक्सर। धार्मिक उत्सव में शामिल होने गई 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में लक्सर पुलिस ने छह घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, बुधवार रात किशोरी उत्सव में गई थी। आरोप है कि गांव के ही युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान के नेतृत्व में टीमें गठित कीं। बृहस्पतिवार को अनिल सैनी, शुभम सैनी और साहिल को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Find Us

Address
Laksar Press Club Opp. Transport Union Laksar

Contact US
+91 9411320146

 

 

Copyright 2026 — . All rights reserved.