Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our Latest News. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Home

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Recent Posts

  • कलियर से चुनाव लड़ने का ऐलान, साबिर पाक की दरगाह पर चादर चढ़ाकर आजाद अली ने शुरू की मुहिम
  • चाकू लेकर बड़ी वारदात की फिराक में था अकरम उर्फ भोला, पुलिस ने दबोचाचोरी से लेकर नशा तस्करी तक के मामलों में आ चुका है नाम, आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
  • पूर्व मुख्य मंत्री निशंक राज्य मंत्री व पूर्व विधायक के साथ लक्सर पहुंचे, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात
  • रानीमाजरा में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन, गूंजा – आरक्षण की समीक्षा करो,यूजीसी रोलबैक नहीं तो आंदोलन तेज
  • टेंपो चालक व बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश, गन्ने के खेत में घुसकर फायरिंग; जवाबी गोलीबारी में बदमाश घायल

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Find Us

Address
123 Main Street
New York, NY 10001

Hours
Monday–Friday: 9:00AM–5:00PM
Saturday & Sunday: 11:00AM–3:00PM

  • Home
Subscribe
Close

Search

Uncategorized

फौजी के घर आधी रात में 28 लाख की चोरी, 90 हजार नकदी भी ले उड़े चोरछत के रास्ते घर में घुसे बदमाश, अलमारी का ताला तोड़कर उड़ाए सोने-चांदी के जेवरात; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

By Vinod Dhiman
August 31, 2026 2 Min Read
0

लक्सर। मुंडाखेड़ा कला गांव में आधी रात अज्ञात चोरों ने फौजी के घर को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर करीब 28 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 90 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना का पता चलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गया माल बरामद करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मुंडाखेड़ा कला निवासी नवीन फौज में सेवारत हैं और वर्तमान में केरल में ड्यूटी पर हैं। घर पर उनके पिता प्रेम सिंह रहते हैं। बताया गया कि 30 अगस्त की रात करीब 11 बजे प्रेम सिंह सो गए थे। रात करीब डेढ़ बजे उनकी आंख खुली तो कमरों की लाइट जलती मिली। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान कमरे में बिखरा पड़ा था।
अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे 28 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और करीब 90 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। चोरी का पता चलते ही प्रेम सिंह के होश उड़ गए और उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए थे।
परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। प्रेम सिंह ने लक्सर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई और चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है।
वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि चोरी की वारदात में कितने लोग शामिल थे और बदमाश किस रास्ते से फरार हुए।
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share this...
  • Facebook
  • Print
  • Twitter
  • Threads
  • Chatgpt
  • Whatsapp
Author

Vinod Dhiman

Follow Me
Other Articles
Previous

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता; फूंका पुतला

Next

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Find Us

Address
Laksar Press Club Opp. Transport Union Laksar

Contact US
+91 9411320146

 

 

Copyright 2026 — . All rights reserved.