मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना में जेएसबी इंटर कॉलेज के छह विद्यार्थियों का चयन
विनोद धीमान

लक्सर। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना सत्र 2026-27 के तहत जगद्गुरु श्री चंद्र भगवान इंटर कॉलेज शाहपुर शीतला खेड़ा के छह मेधावी विद्यार्थियों का चयन हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों में दिव्या पुत्री दिनेश कुमार, खुशी रानी पुत्री जसवंत सिंह, ज्योति पुत्री अर्जुन, कुलजीत कौर पुत्री सत्यपाल, डॉली रानी पुत्री जसवंत सिंह और परी गोयल पुत्री मनोज गोयल शामिल हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने कहा कि छह विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति के लिए चयन होना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। ऐसी योजनाएं मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के साथ उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी इसी तरह मेहनत और लगन से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें तथा विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करें।