Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our Latest News. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Home

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Recent Posts

  • कलियर से चुनाव लड़ने का ऐलान, साबिर पाक की दरगाह पर चादर चढ़ाकर आजाद अली ने शुरू की मुहिम
  • चाकू लेकर बड़ी वारदात की फिराक में था अकरम उर्फ भोला, पुलिस ने दबोचाचोरी से लेकर नशा तस्करी तक के मामलों में आ चुका है नाम, आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
  • पूर्व मुख्य मंत्री निशंक राज्य मंत्री व पूर्व विधायक के साथ लक्सर पहुंचे, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात
  • रानीमाजरा में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन, गूंजा – आरक्षण की समीक्षा करो,यूजीसी रोलबैक नहीं तो आंदोलन तेज
  • टेंपो चालक व बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश, गन्ने के खेत में घुसकर फायरिंग; जवाबी गोलीबारी में बदमाश घायल

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Find Us

Address
123 Main Street
New York, NY 10001

Hours
Monday–Friday: 9:00AM–5:00PM
Saturday & Sunday: 11:00AM–3:00PM

  • Home
Subscribe
Close

Search

Uncategorized

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता; फूंका पुतला

By Vinod Dhiman
August 31, 2026 2 Min Read
0

विनोद धीमान

लक्सर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद सामने आए शुद्धिकरण प्रकरण ने उत्तराखंड की सियासत में नया उबाल ला दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कथित बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा रविवार को सड़क पर दिखाई दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह के नेतृत्व में लक्सर में भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पुतला आग के हवाले कर दिया।
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर जातिवादी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में किसी व्यक्ति या समुदाय के साथ जाति के आधार पर भेदभाव की कोई जगह नहीं है। नेताओं ने हल्द्वानी की घटना को दलित समाज के सम्मान और स्वाभिमान से जोड़ते हुए भाजपा नेतृत्व पर तीखे प्रहार किए।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश में दलित समाज की महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार इन मामलों को गंभीरता से लेने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी में उलझी हुई है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर कथनी और करनी में अंतर रखने का आरोप लगाया।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति के खिलाफ कांग्रेस लगातार आवाज बुलंद करती रहेगी। नेताओं ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा की नीतियों और सरकार के कामकाज का जवाब देगी।
पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और भाजपा नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन से कुछ देर के लिए माहौल पूरी तरह राजनीतिक नारों से गूंज उठा।
प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, प्रदेश सचिव संदीप चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सैनी, जिला प्रवक्ता संजय वर्मा, नगर अध्यक्ष चौधरी भगत सिंह, गुफरान अंसारी, संवर अली, लोकेश कुमार, अमित कुमार शर्मा उर्फ डोनू, ताहिर हसन, सुल्तानपुर अध्यक्ष चौधरी सत्यजीत सिंह, कमलकांत सैनी, रोहित कुमार, विक्रम सैनी, जगबीर सिंह, रजत, अनीता बर्मन, राहुल, सनत पवार, अवतार सिंह, राकेश कुमार, विवेक कुमार, सदावली, शमशाद, जहांगीर अली, मनोज वर्मा और तपन बनर्जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this...
  • Facebook
  • Print
  • Twitter
  • Threads
  • Chatgpt
  • Whatsapp
Author

Vinod Dhiman

Follow Me
Other Articles
Previous

हत्या के प्रयास में फरार चल रहा आरोपी दबोचा, ठिकाने बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Next

फौजी के घर आधी रात में 28 लाख की चोरी, 90 हजार नकदी भी ले उड़े चोरछत के रास्ते घर में घुसे बदमाश, अलमारी का ताला तोड़कर उड़ाए सोने-चांदी के जेवरात; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Find Us

Address
Laksar Press Club Opp. Transport Union Laksar

Contact US
+91 9411320146

 

 

Copyright 2026 — . All rights reserved.