Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our Latest News. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Home

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Recent Posts

  • कलियर से चुनाव लड़ने का ऐलान, साबिर पाक की दरगाह पर चादर चढ़ाकर आजाद अली ने शुरू की मुहिम
  • चाकू लेकर बड़ी वारदात की फिराक में था अकरम उर्फ भोला, पुलिस ने दबोचाचोरी से लेकर नशा तस्करी तक के मामलों में आ चुका है नाम, आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
  • पूर्व मुख्य मंत्री निशंक राज्य मंत्री व पूर्व विधायक के साथ लक्सर पहुंचे, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात
  • रानीमाजरा में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन, गूंजा – आरक्षण की समीक्षा करो,यूजीसी रोलबैक नहीं तो आंदोलन तेज
  • टेंपो चालक व बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश, गन्ने के खेत में घुसकर फायरिंग; जवाबी गोलीबारी में बदमाश घायल

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Find Us

Address
123 Main Street
New York, NY 10001

Hours
Monday–Friday: 9:00AM–5:00PM
Saturday & Sunday: 11:00AM–3:00PM

  • Home
Subscribe
Close

Search

Uncategorized

27 सितंबर को हरिद्वार में आसमानी आफत का रेड अलर्ट! भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट 26 और 27 सितंबर को बरतें विशेष सतर्कता, नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों से रहें दूर; आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने कसी कमर

By Vinod Dhiman
September 25, 2026 2 Min Read
0

विनोद धीमान

हरिद्वार, 25 सितंबर। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के बाद हरिद्वार में जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। 27 सितंबर को हरिद्वार समेत प्रदेश के चार जिलों में भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 26 और 27 सितंबर को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। वहीं, अधिकारियों को आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी सेवाएं तत्पर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
चार जिलों में रेड अलर्ट, गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 सितंबर को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका भी है। इसी को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
नौ जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई अन्य जिलों के लिए भी चेतावनी जारी की है। देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका को देखते हुए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों से रहें दूर
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपदवासियों से अपील की है कि 26 और 27 सितंबर को मौसम को लेकर विशेष सावधानी बरतें। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से नदी-नालों, जलभराव वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों की ओर न जाएं। मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
आपदा की सूचना मिलते ही इन नंबरों पर करें फोन
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी सेवाएं सक्रिय रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा या आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, हरिद्वार को दें।
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर:
01334-223999
1077 (टोल फ्री)
7055258800
9528250926

Share this...
  • Facebook
  • Print
  • Twitter
  • Threads
  • Chatgpt
  • Whatsapp
Author

Vinod Dhiman

Follow Me
Other Articles
Previous

सुल्तानपुर के बीच हाईवे चौड़ीकरण पर व्यापारियों का विरोधबोले- दुकानों पर चलेगा बुलडोजर तो उजड़ जाएगा कारोबार, कस्बे के बाहर से निकाला जाए बायेपास

Next

धनपुरा गांव16 पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Find Us

Address
Laksar Press Club Opp. Transport Union Laksar

Contact US
+91 9411320146

 

 

Copyright 2026 — . All rights reserved.