धनपुरा गांव16 पेटी अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

विनोद धीमान
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धनपुरा गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 पेटी में रखे 810 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद करने का दावा किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस लिंक मार्गों, गांवों को जोड़ने वाली चकरोडों और हाईवे पर भी चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धनपुरा गांव में कार्रवाई कर दीन मोहम्मद उर्फ चंदू पुत्र यासीन को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 16 पेटी में 810 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। मामले में थाना पथरी में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की टीमें क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।