बिजली चोरों की खैर नहीं! गांव-गांव गूंजा विभाग का ऐलान,बिल जमा करो वरना कटेगा कनेक्शन, चोरी पकड़ी गई तो दर्ज होगा मुकदमा; रोज चलेगा बिजली चोरी के खिलाफ अभियान

विनोद धीमान
लक्सर। बिजली चोरी और बकाया बिलों को लेकर बिजली विभाग ने अब सख्त तेवर अपना लिए हैं। बुधवार को 23 सितंबर को उपखंड अधिकारी गिन्नी रानी और अवर अभियंता सक्सैना ने लाइन स्टाफ अजय, बंटी, अशरफ, मोहन और राजवीर के साथ गांव-गांव पहुंचकर अनाउंसमेंट कराया। विभाग की चेतावनी से बिजली चोरी करने वालों में खलबली मच गई।गांवों में कराए गए अनाउंसमेंट में साफ कहा गया कि बिजली का बिल समय से जमा करें, अन्यथा बकाया होने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे बिजली का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करें और राष्ट्रहित में बिजली बचाएं। साथ ही चेतावनी दी गई कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान किसी एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रतिदिन चेकिंग और कार्रवाई जारी रहेगी।बिजली चोरी पर नहीं चलेगी कोई ढिलाईअधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान बिजली चोरी सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग की टीम लगातार गांवों में पहुंचकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ बिजली चोरी पर नजर रखेगी।विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से कहा गया कि समय से बिजली बिल जमा करें, बिजली चोरी से बचें और विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए अपने कनेक्शन का नियमित रूप से वैध उपयोग करें।बिजली विभाग के इस अभियान के बाद बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।