Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our Latest News. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Home

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Recent Posts

  • कलियर से चुनाव लड़ने का ऐलान, साबिर पाक की दरगाह पर चादर चढ़ाकर आजाद अली ने शुरू की मुहिम
  • चाकू लेकर बड़ी वारदात की फिराक में था अकरम उर्फ भोला, पुलिस ने दबोचाचोरी से लेकर नशा तस्करी तक के मामलों में आ चुका है नाम, आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
  • पूर्व मुख्य मंत्री निशंक राज्य मंत्री व पूर्व विधायक के साथ लक्सर पहुंचे, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात
  • रानीमाजरा में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन, गूंजा – आरक्षण की समीक्षा करो,यूजीसी रोलबैक नहीं तो आंदोलन तेज
  • टेंपो चालक व बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश, गन्ने के खेत में घुसकर फायरिंग; जवाबी गोलीबारी में बदमाश घायल

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Find Us

Address
123 Main Street
New York, NY 10001

Hours
Monday–Friday: 9:00AM–5:00PM
Saturday & Sunday: 11:00AM–3:00PM

  • Home
Subscribe
Close

Search

Uncategorized

गांधी और शास्त्री जी की जयंती पर धारीवाला प्रथम में स्वच्छता का शंखनाद, डेंगू के खिलाफ उतरे ग्रामीण

By Vinod Dhiman
October 2, 2026 2 Min Read
0

विनोद धीमान
लक्सर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ग्राम धारीवाला प्रथम में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश गूंजा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीनू चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों और बच्चों ने स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। वहीं, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया।
गुरुवार को दो अक्टूबर के अवसर पर गांव में स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। रैली में शामिल युवाओं और बच्चों ने हाथों में तिरंगा, झाड़ू और स्वच्छता के संदेश लिखी तख्तियां लेकर गलियों में भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने की अपील की गई। अभियान के तहत गलियों में श्रमदान कर सफाई भी की गई।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीनू चौहान ने ग्रामीणों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमलों और अन्य बर्तनों में ठहरे पानी को नियमित रूप से साफ करें, ताकि मच्छरों को पनपने का मौका न मिले। उन्होंने स्वच्छता को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए लोगों से अभियान में निरंतर सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। गांधी जयंती पर चलाए गए इस अभियान ने गांव में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश दिया।

Share this...
  • Facebook
  • Print
  • Twitter
  • Threads
  • Chatgpt
  • Whatsapp
Author

Vinod Dhiman

Follow Me
Other Articles
Previous

गांधी और शास्त्री जी की जयंती पर धारीवाला प्रथम में स्वच्छता का शंखनाद, डेंगू के खिलाफ उतरे ग्रामीण

Next

सेवा संकल्प ने धारीवाला में बिखेरी खुशियां, गोदभराई से अन्नप्राशन तक दिखा उत्सव का रंग

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Find Us

Address
Laksar Press Club Opp. Transport Union Laksar

Contact US
+91 9411320146

 

 

Copyright 2026 — . All rights reserved.