Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our Latest News. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Home

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Recent Posts

  • कलियर से चुनाव लड़ने का ऐलान, साबिर पाक की दरगाह पर चादर चढ़ाकर आजाद अली ने शुरू की मुहिम
  • चाकू लेकर बड़ी वारदात की फिराक में था अकरम उर्फ भोला, पुलिस ने दबोचाचोरी से लेकर नशा तस्करी तक के मामलों में आ चुका है नाम, आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
  • पूर्व मुख्य मंत्री निशंक राज्य मंत्री व पूर्व विधायक के साथ लक्सर पहुंचे, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात
  • रानीमाजरा में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन, गूंजा – आरक्षण की समीक्षा करो,यूजीसी रोलबैक नहीं तो आंदोलन तेज
  • टेंपो चालक व बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश, गन्ने के खेत में घुसकर फायरिंग; जवाबी गोलीबारी में बदमाश घायल

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Find Us

Address
123 Main Street
New York, NY 10001

Hours
Monday–Friday: 9:00AM–5:00PM
Saturday & Sunday: 11:00AM–3:00PM

  • Home
Subscribe
Close

Search

Uncategorized

तीन माह बाद लक्सर नगर पालिका को मिला अधिशासी अधिकारी, प्रियंका ध्यानी ने संभाली कमान

By Vinod Dhiman
September 29, 2026 1 Min Read
0

विनोद धीमान

लक्सर। तीन माह से अधिशासी अधिकारी की राह देख रही लक्सर नगर पालिका परिषद को आखिरकार नया नेतृत्व मिल गया है। मंगलवार शाम चार बजे सुल्तानपुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी प्रियंका ध्यानी ने लक्सर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है। उनके पदभार ग्रहण करते ही पालिका में लंबे समय से खाली चल रहे इस महत्वपूर्ण पद पर तैनाती हो गई है।
लक्सर नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी का पद 28 जून को तत्कालीन ईओ मोहम्मद कामिल के स्थानांतरण के बाद से रिक्त चल रहा था। करीब तीन माह से खाली पड़े इस पद पर नियुक्ति को लेकर मंगलवार को शासन की ओर से आदेश जारी किया गया। इसके बाद प्रियंका ध्यानी ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
अध्यक्ष ने किया स्वागत, अब दो निकायों की जिम्मेदारी
कार्यभार ग्रहण करने पर नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ नीटू ने प्रियंका ध्यानी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्रियंका ध्यानी अब सुल्तानपुर नगर पंचायत के साथ-साथ लक्सर नगर पालिका परिषद की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।
ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाली प्रियंका ध्यानी के सामने अब लक्सर नगर पालिका के कामकाज को गति देने की अहम जिम्मेदारी होगी। लंबे समय से रिक्त चल रहे अधिशासी अधिकारी के पद पर उनकी तैनाती से पालिका के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने और जनसमस्याओं के निस्तारण को रफ्तार मिलने की उम्मीद जगी है।

Share this...
  • Facebook
  • Print
  • Twitter
  • Threads
  • Chatgpt
  • Whatsapp
Author

Vinod Dhiman

Follow Me
Other Articles
Previous

ई-रिक्शा चालकों पर एआरटीओ का बड़ा प्रहार, 35 रिक्शा सीज; 20 के चालान से मचा हड़कंप

Next

लक्सर कोतवाली के गेट पर खुद को लगाई आग, साले व अन्य व्यक्ति पर 30 लाख रुपये हड़पने का आरोप; जमीन विवाद में उठाया आत्मघाती कदम

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Find Us

Address
Laksar Press Club Opp. Transport Union Laksar

Contact US
+91 9411320146

 

 

Copyright 2026 — . All rights reserved.