Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our Latest News. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Home

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Recent Posts

  • कलियर से चुनाव लड़ने का ऐलान, साबिर पाक की दरगाह पर चादर चढ़ाकर आजाद अली ने शुरू की मुहिम
  • चाकू लेकर बड़ी वारदात की फिराक में था अकरम उर्फ भोला, पुलिस ने दबोचाचोरी से लेकर नशा तस्करी तक के मामलों में आ चुका है नाम, आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
  • पूर्व मुख्य मंत्री निशंक राज्य मंत्री व पूर्व विधायक के साथ लक्सर पहुंचे, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात
  • रानीमाजरा में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन, गूंजा – आरक्षण की समीक्षा करो,यूजीसी रोलबैक नहीं तो आंदोलन तेज
  • टेंपो चालक व बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश, गन्ने के खेत में घुसकर फायरिंग; जवाबी गोलीबारी में बदमाश घायल

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Find Us

Address
123 Main Street
New York, NY 10001

Hours
Monday–Friday: 9:00AM–5:00PM
Saturday & Sunday: 11:00AM–3:00PM

  • Home
Subscribe
Close

Search

Uncategorized

लक्सर कोतवाली के गेट पर खुद को लगाई आग, साले व अन्य व्यक्ति पर 30 लाख रुपये हड़पने का आरोप; जमीन विवाद में उठाया आत्मघाती कदम

By Vinod Dhiman
September 29, 2026 3 Min Read
0

विनोद धीमान
लक्सर। जमीन विवाद और 30 लाख रुपये के कथित लेनदेन से परेशान एक व्यक्ति ने मंगलवार शाम लक्सर कोतवाली के मुख्य द्वार पर खुद को आग लगा ली। थाने के गेट पर अचानक भड़की आग से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल हवालाती कंबल डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक व्यक्ति झुलस चुका था। उसे आनन-फानन में सीएचसी लक्सर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। तहसीलदार के समक्ष दिए बयान में व्यक्ति ने अपने साले और एक अन्य व्यक्ति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए 30 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला उठाया।


पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे नारायण उर्फ नीटू पुत्र तेजपाल, निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द, काले रंग की मोटरसाइकिल से कोतवाली पहुंचा। उसने मुख्य द्वार के बाईं ओर बाइक खड़ी की। बताया गया कि वह पहले से ही अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाले हुए था। कोतवाली परिसर में पहुंचते ही उसने माचिस से आग लगा ली। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार्यालय में मौजूद हेड कांस्टेबल मनोज मलिक, कांस्टेबल अरविंद रावत और दिवसाधिकारी उपनिरीक्षक रोहित कुमार ने तत्परता दिखाते हुए हवालाती कंबल से आग बुझाई। पुलिसकर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन नारायण आंशिक रूप से झुलस गया।
30 लाख रुपये लौटाने के बजाय मरने को कहने का आरोप
पुलिस पूछताछ में नारायण ने शुरुआत में अपने भाई के साथ जमीन विवाद होना और जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कराए जाने का अपने भाई पर आरोप लगाया। उसके अनुसार, इस मामले को लेकर एक दिन पहले गांव में पंचायत भी हुई थी, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, उसने कोतवाली में इस संबंध में पहले कोई शिकायत देने से इनकार किया।


मामला जमीनी विवाद से जुड़ा था, मामले की जानकारी तहसीलदार लक्सर को दी गई। वहीं, प्राथमिक चिकित्सालय लक्सर में तहसीलदार के समक्ष दिए बयान में नारायण ने बताया कि उसने खुद डीजल डालकर आग लगाई थी। उसने अपने साले ईश्वर सिंह पर 30 लाख रुपये नकद लेने का आरोप लगाया। नारायण के मुताबिक, जब उसने रुपये वापस मांगे या रकम के बदले जमीन देने की बात कही तो उसके साले ने कथित तौर पर उसे कहीं जाकर मर जाने को कहा। उसने अपने साले और एक अन्य व्यक्ति से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही। हालांकि, रुपये के लेनदेन और जमीन से जुड़े आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिसकर्मियों ने बुझाई आग, हायर सेंटर रेफर
घटना के बाद उपनिरीक्षक शहजाद अली और उपनिरीक्षक यशबीर सिंह नेगी घायल नारायण को निजी वाहन से सीएचसी लक्सर लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले की जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट को सौंपी गई है। घटना की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर देवेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली परिसर में एक व्यक्ति द्वारा खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाकर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। व्यक्ति ने जमीन विवाद और 30 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर परेशान होने की बात कही है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this...
  • Facebook
  • Print
  • Twitter
  • Threads
  • Chatgpt
  • Whatsapp
Author

Vinod Dhiman

Follow Me
Other Articles
Previous

तीन माह बाद लक्सर नगर पालिका को मिला अधिशासी अधिकारी, प्रियंका ध्यानी ने संभाली कमान

Next

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Find Us

Address
Laksar Press Club Opp. Transport Union Laksar

Contact US
+91 9411320146

 

 

Copyright 2026 — . All rights reserved.