धनपुरा से 6.35 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल
लक्सर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पथरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोगीवाला रोड स्थित सैय्यद बाबा मजार के पास घेराबंदी कर एक युवक को 6.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सलमान पुत्र गयूरा, निवासी ग्राम धनपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना पथरी में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पथरी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि फेरुपुर चौकी प्रभारी मोहन कठैत अपनी टीम के कांस्टेबल मुकेश चौहान, जयपाल चौहान, सोहन राणा और आदेश चौहान के साथ चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान सलमान पुत्र गयूरा, निवासी ग्राम धनपुरा को 6.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने स्मैक कहां से खरीदी थी और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हैं। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि तस्करी की कड़ी सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां से उसे जेल भेजा जाएगा।