Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our Latest News. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Home

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Recent Posts

  • युवक से लूट के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार👉मास्टरमाइंड महिला को पहले ही भेजा जा चुका है जेल
  • कांवड़ मेले के चलते हरिद्वार में 13 दिन शिक्षा संस्थानों पर ताला, घर बैठे होगी पढ़ाई
  • एसएसपी के कड़े तेवर लाए रंग: गैंगरेप के 6 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य दरिंदा ‘मंत्री’ निकला
  • लक्सर के साथ प्रतिनिधित्व में भेदभाव का आरोप, जिला सहकारी बैंक निर्वाचन क्षेत्र पर उठा विवाद; दो संचालक पद की मांग तेज विनोद धीमान लक्सर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड हरिद्वार के निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण को लेकर लक्सर क्षेत्र में असंतोष गहराता जा रहा है। क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने उपनिबंधक सहकारी समितियां, पौड़ी गढ़वाल को लिखित आपत्ति भेजकर लक्सर ब्लॉक को अलग निर्वाचन क्षेत्र घोषित करने तथा दो संचालक पद आवंटित करने की मांग की है। उनका आरोप है कि अंतिम अधिसूचना में लक्सर के साथ न्यायसंगत प्रतिनिधित्व नहीं किया गया है।ग्राम इस्माइलपुर निवासी विशाल सैनी पुत्र पवन कुमार ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को जारी अंतिम निर्वाचन क्षेत्र अधिसूचना में लक्सर और खानपुर ब्लॉक को एक निर्वाचन क्षेत्र बनाकर केवल एक संचालक पद निर्धारित किया गया है। जबकि लक्सर ब्लॉक में 8 प्राथमिक कृषि ऋण समितियां संचालित हैं। इसके विपरीत नारसन ब्लॉक में 7 समितियां होने के बावजूद वहां तीन संचालक पद निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में लक्सर क्षेत्र की सहकारी समितियों और किसानों के हितों की अनदेखी की गई है।अपील में मांग की गई है कि लक्सर ब्लॉक को अलग निर्वाचन क्षेत्र घोषित करते हुए दो संचालक पद आवंटित किए जाएं, जिससे क्षेत्र की प्राथमिक कृषि ऋण समितियों को जिला सहकारी बैंक के संचालन और निर्णय प्रक्रिया में उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। यह आपत्ति 10 जुलाई 2026 को उपनिबंधक सहकारी समितियां, पौड़ी गढ़वाल को भेजी गई है।इस मुद्दे पर लक्सर विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण सैनी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक क्षेत्र को उसकी भागीदारी और समितियों की संख्या के अनुरूप प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि अधिक समितियां होने के बावजूद लक्सर को पर्याप्त संचालक पद नहीं दिए जाते हैं, तो यह किसानों और सहकारिता से जुड़े सदस्यों के हितों के साथ न्याय नहीं होगा। उन्होंने शासन और संबंधित अधिकारियों से अंतिम निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण की निष्पक्ष समीक्षा कर लक्सर ब्लॉक को अलग निर्वाचन क्षेत्र घोषित करते हुए दो संचालक पद आवंटित करने की मांग की।वहीं, इस संबंध में जिला सहायक निदेशक मोनिका चुनारे ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण पर किसी भी प्रकार की आपत्ति डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, पौड़ी गढ़वाल को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि कार्यालय को कोई शिकायती पत्र प्राप्त होता है तो उसे भी डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय, पौड़ी गढ़वाल को अग्रेषित किया जाएगा, जहां नियमानुसार आपत्ति पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
  • (no title)

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Find Us

Address
123 Main Street
New York, NY 10001

Hours
Monday–Friday: 9:00AM–5:00PM
Saturday & Sunday: 11:00AM–3:00PM

  • Home
Subscribe
Close

Search

Uncategorized

By Vinod Dhiman
July 10, 2026 2 Min Read
0

लक्सर अधिवक्ता संघ को मिला नया नेतृत्व, जिला जज ने दिलाई शपथ… बोले— “मतभेद हो सकते हैं, मनभेद नहीं”

विनोद धीमान
लक्सर। लक्सर अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को चंदन पैलेस में गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार के जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने अध्यक्ष, सचिव सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने बार और बेंच के रिश्तों को न्याय व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी बताते हुए अधिवक्ताओं को एकजुटता, संवाद और न्यायिक गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय व्यवस्था की सफलता बार और बेंच के बीच आपसी विश्वास, सम्मान और समन्वय पर टिकी होती है। समय-समय पर मतभेद या परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन संवाद, संयम और सकारात्मक सोच से हर विवाद का समाधान संभव है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “विचारों में भिन्नता स्वाभाविक है, लेकिन मतभेद कभी मनभेद में नहीं बदलने चाहिए।”
उन्होंने कहा कि लक्सर न्यायालय में तीसरी बार अधिवक्ता संघ का गठन हुआ है, ऐसे में संगठन के सभी सदस्यों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलेगी और न्याय व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
समारोह में चौधरी सेठपाल सिंह ने अध्यक्ष तथा ऋषिपाल सिंह चौहान ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की। इसके अलावा अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही, जिससे समारोह पूरी तरह भव्य और गरिमामय बन गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौधरी सेठपाल सिंह ने अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि सभी साथियों को साथ लेकर अधिवक्ता संघ के सम्मान, अधिवक्ताओं के हित और न्यायिक व्यवस्था की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा। वहीं सचिव ऋषिपाल सिंह चौहान ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने का भरोसा दिलाया।
पूर्व अध्यक्ष विकास पंवार और संरक्षक ज्ञानेश्वर ठकराल ने भी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम अधिवक्ताओं की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरेगी और लक्सर अधिवक्ता संघ नई ऊंचाइयों को छुएगी।
इस मौके पर लक्सर अधिवक्ता संघ के सभी पदाधिकारी सदस्य व अधिवक्ता मौजूद रहे।

Author

Vinod Dhiman

Follow Me
Other Articles
Previous

चारों ओर पानी, बीच में जिंदगी: लक्सर पुलिस और SDRF ने जलभराव में फंसे पिता-पुत्र को सुरक्षित निकाला”

Next

लक्सर के साथ प्रतिनिधित्व में भेदभाव का आरोप, जिला सहकारी बैंक निर्वाचन क्षेत्र पर उठा विवाद; दो संचालक पद की मांग तेज विनोद धीमान लक्सर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड हरिद्वार के निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण को लेकर लक्सर क्षेत्र में असंतोष गहराता जा रहा है। क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने उपनिबंधक सहकारी समितियां, पौड़ी गढ़वाल को लिखित आपत्ति भेजकर लक्सर ब्लॉक को अलग निर्वाचन क्षेत्र घोषित करने तथा दो संचालक पद आवंटित करने की मांग की है। उनका आरोप है कि अंतिम अधिसूचना में लक्सर के साथ न्यायसंगत प्रतिनिधित्व नहीं किया गया है।ग्राम इस्माइलपुर निवासी विशाल सैनी पुत्र पवन कुमार ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को जारी अंतिम निर्वाचन क्षेत्र अधिसूचना में लक्सर और खानपुर ब्लॉक को एक निर्वाचन क्षेत्र बनाकर केवल एक संचालक पद निर्धारित किया गया है। जबकि लक्सर ब्लॉक में 8 प्राथमिक कृषि ऋण समितियां संचालित हैं। इसके विपरीत नारसन ब्लॉक में 7 समितियां होने के बावजूद वहां तीन संचालक पद निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में लक्सर क्षेत्र की सहकारी समितियों और किसानों के हितों की अनदेखी की गई है।अपील में मांग की गई है कि लक्सर ब्लॉक को अलग निर्वाचन क्षेत्र घोषित करते हुए दो संचालक पद आवंटित किए जाएं, जिससे क्षेत्र की प्राथमिक कृषि ऋण समितियों को जिला सहकारी बैंक के संचालन और निर्णय प्रक्रिया में उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। यह आपत्ति 10 जुलाई 2026 को उपनिबंधक सहकारी समितियां, पौड़ी गढ़वाल को भेजी गई है।इस मुद्दे पर लक्सर विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण सैनी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक क्षेत्र को उसकी भागीदारी और समितियों की संख्या के अनुरूप प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि अधिक समितियां होने के बावजूद लक्सर को पर्याप्त संचालक पद नहीं दिए जाते हैं, तो यह किसानों और सहकारिता से जुड़े सदस्यों के हितों के साथ न्याय नहीं होगा। उन्होंने शासन और संबंधित अधिकारियों से अंतिम निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण की निष्पक्ष समीक्षा कर लक्सर ब्लॉक को अलग निर्वाचन क्षेत्र घोषित करते हुए दो संचालक पद आवंटित करने की मांग की।वहीं, इस संबंध में जिला सहायक निदेशक मोनिका चुनारे ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र निर्धारण पर किसी भी प्रकार की आपत्ति डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, पौड़ी गढ़वाल को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि कार्यालय को कोई शिकायती पत्र प्राप्त होता है तो उसे भी डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय, पौड़ी गढ़वाल को अग्रेषित किया जाएगा, जहां नियमानुसार आपत्ति पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Find Us

Address
Laksar Press Club Opp. Transport Union Laksar

Contact US
+91 9411320146

 

 

Copyright 2026 — . All rights reserved.