पथरी पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: 9 चोरी की बाइक बरामद, 2 शातिर दबोचे

विनोद धीमान
हरिद्वार। वाहन चोरों पर पथरी पुलिस ने बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 9 स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों ने एक खंडहर को चोरी की बाइकों का अड्डा बना रखा था।
शाहपुर ठेके के पास से उड़ाई थी बाइक
15 सितंबर को राजेंद्र पुत्र भरत सिंह निवासी बिशनपुर झरड़ा ने तहरीर दी थी कि उनकी स्प्लेंडर UK-17J-4011 शाहपुर ठेके के पास से चोरी हो गई। थाना पथरी में मुकदमा दर्ज कर वाहन चोरी गिरोह की तलाश शुरू की गई।
तकनीकी साक्ष्य और मैनुअल पुलिसिंग से खुला राज
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर एसपी ग्रामीण और सीओ लक्सर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पथरी रविंद्र कुमार ने टीम गठित की। 20 सितंबर को पुलिस टीम ने रविदास आश्रम, लक्सर रोड के पास से 2 संदिग्धों को एक चोरी की बाइक के साथ हिरासत में लिया।
पूछताछ में दोनों ने चोरी कबूली। उनकी निशानदेही पर शंखनाद कॉलोनी, लक्सर रोड के पास स्थित खंडहर से छिपाकर रखी 8 अन्य बाइकें बरामद हुईं। कुल 9 बाइकें बरामद हुई हैं। इनमें से 3 बाइकों पर थाना पथरी में और एक पर थाना कनखल में पहले से मुकदमा दर्ज है। बाकी बाइकों का सत्यापन किया जा रहा है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोबिन पुत्र वरुण सिंह (23) और आदित्य चौहान पुत्र प्रमोद कुमार (19), दोनों निवासी हर्षीवाला, थाना लक्सर।
एसएसपी नवनीत सिंह गुल्लर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि
“हरिद्वार में वाहन चोरी की घटनाओं पर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। पथरी पुलिस ने प्रोफेशनल वर्क करते हुए तकनीकी साक्ष्य और मैनुअल पुलिसिंग से इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी बाइकें चुराकर खंडहर में छिपाते थे। 9 बाइकें बरामद कर ली गई हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों व नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अपराधी कितना भी शातिर हो, पुलिस की नजर से नहीं बचेगा।”
इस कार्यवाही में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, चौकी प्रभारी फेरूपुर मोहन कठैत, मुकेश राणा, दीपक चौधरी, हेमंत, जयपाल चौहान, अनिल पंवार, सोहन राणा, सुरेश, रविंद्र बिष्ट, नरेश बहुगुणा, बालक राम आदि पुलिस कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही है।