पूर्व मुख्य मंत्री निशंक राज्य मंत्री व पूर्व विधायक के साथ लक्सर पहुंचे, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात

लक्सर। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने मंगलवार को राज्य मंत्री ओमप्रकाश जंदाग्नि और पूर्व विधायक संजय गुप्ता के साथ लक्सर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। दौरे में राज्य मंत्री ओमप्रकाश जंदाग्नि की सक्रिय मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया, लेकिन इस दौरान संजय गुप्ता कुछ शांत नज़र आये।
पूर्व मुख्यमंत्री निशंक राज्य मंत्री ओमप्रकाश जंदाग्नि और संजय गुप्ता जिला पंचायत सदस्य मनीष चौधरी के कार्यालय भी पहुंचे। यहां उन्होंने मनीष चौधरी व अन्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की गतिविधियों और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह दिखाई दिया।

दौरे के दौरान लक्सर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और पत्रकारों से भी मुलाकात हुई। पूर्व मुख्यमंत्री निशंक और राज्य मंत्री ओमप्रकाश जंदाग्नि ने पत्रकारों की कुशलक्षेम पूछी और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया। पत्रकारों के साथ उनका सहज और आत्मीय व्यवहार चर्चा में रहा।

लक्सर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण सैनी, विनोद धीमान, अरुण कुमार, मुकेश कुमार, गोविंद चौधरी, साजिद अली समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
राज्य मंत्री ओमप्रकाश जंदाग्नि ने इस दौरान कार्यकर्ताओं और पत्रकारों से आत्मीयता के साथ संवाद कर यह संदेश दिया कि संगठन और क्षेत्र के लोगों से सीधा जुड़ाव उनकी प्राथमिकता है। उनके दौरे को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।