रानीमाजरा में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन, गूंजा – आरक्षण की समीक्षा करो,यूजीसी रोलबैक नहीं तो आंदोलन तेज

विनोद धीमान*
हरिद्वार/ लक्सर।* लक्सर रोड स्थित रानीमाजरा के रुबराज वेंकट हॉल में रविवार को सामान्य वर्ग एकता मंच की जनसभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। यूजीसी रोलबैक और रिजर्वेशन रिफॉर्म की मांग को लेकर हरिद्वार देहात-शहर के अलावा शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, दिल्ली और राजस्थान तक से लोग पहुंचे। मंच से एक ही मांग गूंजी – आरक्षण की समीक्षा करो और कानूनों के दुरुपयोग पर रोक लगाओ।शामली से आए ठाकुर पूरण सिंह चौहान ने कहा कि कानून का मकसद न्याय देना होना चाहिए, डर पैदा करना नहीं। उन्होंने कहा कि यूजीसी के नए प्रावधानों और एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग हो रहा है, इस पर सरकार को आंखें खोलनी होंगी। सामान्य वर्ग को अब अपने हक के लिए संवैधानिक तरीके से संगठित होना पड़ेगा और चुनाव में सवाल पूछना पड़ेगा।सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद आरक्षण व्यवस्था के नतीजों का ऑडिट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभा दम तोड़ रही है और सामान्य वर्ग के युवाओं में भारी असंतोष है। व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिसमें आर्थिक स्थिति और वास्तविक वंचना को भी आधार बनाया जाए।ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के अध्यक्ष पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि आरक्षण पर स्वस्थ बहस लोकतंत्र की ताकत है। सामाजिक समरसता तभी आएगी जब सबको समान अवसर और सम्मान मिलेगा।

कार्यक्रम अध्यक्ष बलवंत सिंह चौहान ने कहा कि अब बिखरी हुई आवाज नहीं, एकजुट और तथ्यों के साथ लड़ाई लड़नी होगी।सभा को मांगेराम त्यागी, ठाकुर जयपाल सिंह चौहान, अधीर कौशिक, सुनील अग्रवाल, राजू ओबराय सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।जनसभा को मांगेराम त्यागी, ठाकुर जयपाल सिंह चौहान, अधीर कौशिक, सुनील कुमार अग्रवाल, राजू ओबराय, उत्तम सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। जनसभा के बाद बड़ी संख्या में लोग पैदल मार्च करते हुए महाराणा प्रताप चौक, धारीवाला पहुंचे, जहां उपजिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला को मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भी अपनी बखूबी जिम्मेदारी निभाई सुरक्षा के करें इंतजाम किए गए पैदल मार्च के दौरान पुलिस बल भी साथ-साथ चलता रहा। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से पहुंचे सामाजिक प्रतिनिधियों और अतिथियों का स्थानीय ग्रामीणों तथा आयोजन समिति ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से स्वागत किया। आयोजन में ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान, धर्मेंद्र चौहान, अतुल चौहान, शिवकुमार चौहान, ठाकुर अक्षय चौहान, पीयूष चौहान, नाथीराम चौहान, त्रिलोक चौहान, सौरभ चौहान, सचिन चौहान, अभिषेक चौहान, पंकज प्रधान, तरुण चौहान, विशाल चौहान, शिवम चौहान, रविन्द्र शर्मा और नितिन चौहान सहित आयोजन समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों का सहयोग रहा।