Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our Latest News. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Home

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Recent Posts

  • कलियर से चुनाव लड़ने का ऐलान, साबिर पाक की दरगाह पर चादर चढ़ाकर आजाद अली ने शुरू की मुहिम
  • चाकू लेकर बड़ी वारदात की फिराक में था अकरम उर्फ भोला, पुलिस ने दबोचाचोरी से लेकर नशा तस्करी तक के मामलों में आ चुका है नाम, आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
  • पूर्व मुख्य मंत्री निशंक राज्य मंत्री व पूर्व विधायक के साथ लक्सर पहुंचे, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात
  • रानीमाजरा में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन, गूंजा – आरक्षण की समीक्षा करो,यूजीसी रोलबैक नहीं तो आंदोलन तेज
  • टेंपो चालक व बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश, गन्ने के खेत में घुसकर फायरिंग; जवाबी गोलीबारी में बदमाश घायल

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Find Us

Address
123 Main Street
New York, NY 10001

Hours
Monday–Friday: 9:00AM–5:00PM
Saturday & Sunday: 11:00AM–3:00PM

  • Home
Subscribe
Close

Search

Uncategorized

इंस्टाग्राम पर अमन बनकर फंसाया, शादी के बहाने बुलाकर दुष्कर्म का आरोप, धर्म बदलने से किया इनकार तो तीन दिन कमरे में रखा कैद, मुख्य आरोपी शाहरुख गिरफ्तार

By Vinod Dhiman
September 27, 2026 3 Min Read
0

हरिद्वार। इंस्टाग्राम पर दोस्ती, अमन सिंह बनकर प्यार का भरोसा और फिर शादी के नाम पर हरिद्वार बुलाने का आरोप। मध्य प्रदेश की युवती ने पथरी थाने पहुंचकर ऐसी आपबीती सुनाई कि पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसे दिल्ली बुलाया गया, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर कमरे में बंद कर ताला जड़ दिया और तीन दिन तक भूखा रखा। मामले में पथरी पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 25 सितंबर को थाने में तहरीर देकर बताया कि करीब चार साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती अमन सिंह नाम के युवक से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत होती रही। आरोप है कि वर्ष 2024 में युवक ने अपनी आईडी का नाम बदलकर शाहरुख कर लिया, लेकिन युवती को भरोसा दिलाता रहा कि उसका नाम अमन ही है और उसने कुछ समय के लिए नाम बदला है। इसी भरोसे में युवती 13 सितंबर 2026 को अमन से शादी करने के लिए हरिद्वार रवाना हो गई।दिल्ली स्टेशन पर मिला, कमरे में ले जाकर शादी के लिए धर्म बदलने की रखी शर्तपीड़िता के अनुसार, 14 सितंबर की सुबह करीब पांच बजे आरोपी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उसे लेने पहुंचा। वहां से वह उसे एक कमरे में ले गया। आरोप है कि कमरे में पहुंचते ही आरोपी ने कहा कि वह मुस्लिम है और शादी करने के लिए युवती को धर्म बदलना होगा। युवती ने इनकार किया तो आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी की मां और भाई कमरे के बाहर मौजूद थे।धर्म बदलने से किया इनकार तो कैद कर लगाया तालायुवती ने आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया और सुबह मौलवी को बुलाकर धर्म बदलवाने की बात कही गई। विरोध करने पर शाहरुख, उसकी मां, भाई और समीर नाम के एक अन्य युवक ने कथित तौर पर उसे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। पीड़िता का दावा है कि उसे लगातार तीन दिन तक भूखा रखा गया। इसी दौरान आरोपी का बड़ा भाई कमरे में आया और उसके साथ अभद्रता करने का प्रयास किया। युवती के मुताबिक, इस घटना के बाद वह बेहोश हो गई।अस्पताल में खुली आंख, फिर अज्ञात जगह छोड़कर भागने का आरोपपीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में भर्ती थी। आरोप है कि शाहरुख अस्पताल पहुंचा और उसे बेहोशी की हालत में गाड़ी में बैठाकर किसी अज्ञात स्थान पर छोड़कर चला गया। किसी तरह युवती ने अपने भाई से संपर्क किया और उसे पूरी घटना बताई। इसके बाद भाई उसे लेकर पथरी थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, काठा पीर मार्ग से दबोचायुवती की शिकायत मिलते ही पथरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी। थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम गठित कर घटनास्थल का निरीक्षण कराया और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ डिजिटल साक्ष्य खंगाले। लगातार दबिश के बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 26 सितंबर को गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले मार्ग से मुख्य आरोपी शाहरुख पुत्र निसार, निवासी ग्राम बादशाहपुर, थाना पथरी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 489/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 5 में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन, कांस्टेबल जयपाल सिंह और कांस्टेबल जयपाल चौहान शामिल रहे।

Share this...
  • Facebook
  • Print
  • Twitter
  • Threads
  • Chatgpt
  • Whatsapp
Author

Vinod Dhiman

Follow Me
Other Articles
Previous

लक्सर में नाले के पास मिला युवक का शव, टूटे थे दोनों पैर; रात में झगड़े की भी चर्चा; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Next

ई-रिक्शा चालकों पर एआरटीओ का बड़ा प्रहार, 35 रिक्शा सीज; 20 के चालान से मचा हड़कंप

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Find Us

Address
Laksar Press Club Opp. Transport Union Laksar

Contact US
+91 9411320146

 

 

Copyright 2026 — . All rights reserved.