Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our Latest News. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Home

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Recent Posts

  • कलियर से चुनाव लड़ने का ऐलान, साबिर पाक की दरगाह पर चादर चढ़ाकर आजाद अली ने शुरू की मुहिम
  • चाकू लेकर बड़ी वारदात की फिराक में था अकरम उर्फ भोला, पुलिस ने दबोचाचोरी से लेकर नशा तस्करी तक के मामलों में आ चुका है नाम, आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
  • पूर्व मुख्य मंत्री निशंक राज्य मंत्री व पूर्व विधायक के साथ लक्सर पहुंचे, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात
  • रानीमाजरा में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन, गूंजा – आरक्षण की समीक्षा करो,यूजीसी रोलबैक नहीं तो आंदोलन तेज
  • टेंपो चालक व बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश, गन्ने के खेत में घुसकर फायरिंग; जवाबी गोलीबारी में बदमाश घायल

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Find Us

Address
123 Main Street
New York, NY 10001

Hours
Monday–Friday: 9:00AM–5:00PM
Saturday & Sunday: 11:00AM–3:00PM

  • Home
Subscribe
Close

Search

Uncategorized

सुल्तानपुर के बीच हाईवे चौड़ीकरण पर व्यापारियों का विरोधबोले- दुकानों पर चलेगा बुलडोजर तो उजड़ जाएगा कारोबार, कस्बे के बाहर से निकाला जाए बायेपास

By Vinod Dhiman
September 24, 2026 2 Min Read
0

विनोद धीमान

लक्सर। सुल्तानपुर कस्बे के बीच से गुजर रहे लक्सर-हरिद्वार मार्ग के प्रस्तावित फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों का विरोध तेज हो गया है। व्यापारियों ने दो टूक कहा है कि कस्बे के बीच सड़क चौड़ीकरण किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग उठाई कि हाईवे को कस्बे के बाहर से बाईपास निकालकर यातायात की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।बुधवार को नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर स्थित शिक्षा राज इंटर कॉलेज में सुल्तानपुर व्यापार मंडल की बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों ने प्रस्तावित चौड़ीकरण को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं और जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र भेजकर बाईपास निर्माण की मांग की।

‘चौड़ीकरण हुआ तो उजड़ेंगे सैकड़ों कारोबार’

व्यापारियों का कहना है कि सुल्तानपुर कस्बे में सड़क के दोनों ओर वर्षों से दुकानें और प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं। हाईवे चौड़ीकरण की स्थिति में इन प्रतिष्ठानों के प्रभावित होने का खतरा है। व्यापारियों ने कहा कि सड़क के लिए दुकानों और प्रतिष्ठानों को हटाया गया तो इससे केवल निर्माण ढांचे को नुकसान नहीं होगा, बल्कि लंबे समय से कारोबार कर रहे परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो सकता है।

सुल्तानपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि कस्बे के बीच से हाईवे चौड़ा करने के बजाय भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बाहर से बाईपास निकालना अधिक व्यावहारिक विकल्प है। इससे यातायात भी सुचारु रहेगा और कस्बे का व्यापार भी प्रभावित होने से बच सकेगा।

*बाईपास से घटेगा कस्बे पर यातायात का दबाव*

व्यापारियों का कहना है कि सुल्तानपुर के बाहर से बाईपास निकलने पर भारी वाहनों का दबाव कस्बे के भीतर कम होगा। इससे जाम और यातायात संबंधी समस्याओं में भी कमी आने की उम्मीद है। साथ ही भविष्य में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर दुकानों और प्रतिष्ठानों के प्रभावित होने की आशंका भी खत्म हो जाएगी।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार उर्फ नीटी ने कहा कि लक्सर-हरिद्वार नेशनल हाईवे को सुल्तानपुर से बाहर बाईपास के रूप में निकाला जाना क्षेत्र के हित में है। उन्होंने कहा कि व्यापारी एकजुट होकर इस मांग को अधिकारियों के सामने मजबूती से रखेंगे।डीएम को भेजा पत्र, आंदोलन के संकेतव्यापारियों ने जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र भेजकर सुल्तानपुर कस्बे के बाहर से बाईपास निकालने की मांग की है।

बैठक में व्यापारियों ने संकेत दिया कि यदि उनकी मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो वे आगे सामूहिक रूप से अपनी आवाज उठाएंगे।बैठक में भाजपा नेता विजय गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल, पंकज गुप्ता, मोनू बर्फ वाले, डॉ. यशवीर, डॉ. राशिद, सुलेमान, कपिल बैटरी वाले समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

Share this...
  • Facebook
  • Print
  • Twitter
  • Threads
  • Chatgpt
  • Whatsapp
Author

Vinod Dhiman

Follow Me
Other Articles
Previous

नशीली कोल्डड्रिंक से बेहोश कर 120 किलो पीतल साफगोदाम में पहले की रेकी, फिर दिया वारदात को अंजाम; चोरी के माल से खरीदी अपाचे समेत तीन गिरफ्तार

Next

27 सितंबर को हरिद्वार में आसमानी आफत का रेड अलर्ट! भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट 26 और 27 सितंबर को बरतें विशेष सतर्कता, नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों से रहें दूर; आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने कसी कमर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Find Us

Address
Laksar Press Club Opp. Transport Union Laksar

Contact US
+91 9411320146

 

 

Copyright 2026 — . All rights reserved.