2.5 लीटर कच्ची शराब और भट्टी उपकरण के साथ 64 वर्षीय गिरफ्तार

विनोद धीमानलक्सर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खानपुर पुलिस ने ग्राम दल्लावाला में छापा मारकर 2.5 लीटर अवैध कच्ची शराब और भट्टी उपकरण बरामद किए। पुलिस ने मौके से राजकुमार (64) पुत्र स्व. प्रकाश, निवासी दल्लावाला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।थाना प्रभारी गोबिंद कुमार के अनुसार यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। अभियान के तहत अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने की कार्रवाई लगातार जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह और होमगार्ड सोनू कुमार शामिल रहे।