Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our Latest News. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Home

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Recent Posts

  • कलियर से चुनाव लड़ने का ऐलान, साबिर पाक की दरगाह पर चादर चढ़ाकर आजाद अली ने शुरू की मुहिम
  • चाकू लेकर बड़ी वारदात की फिराक में था अकरम उर्फ भोला, पुलिस ने दबोचाचोरी से लेकर नशा तस्करी तक के मामलों में आ चुका है नाम, आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
  • पूर्व मुख्य मंत्री निशंक राज्य मंत्री व पूर्व विधायक के साथ लक्सर पहुंचे, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात
  • रानीमाजरा में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन, गूंजा – आरक्षण की समीक्षा करो,यूजीसी रोलबैक नहीं तो आंदोलन तेज
  • टेंपो चालक व बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश, गन्ने के खेत में घुसकर फायरिंग; जवाबी गोलीबारी में बदमाश घायल

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Find Us

Address
123 Main Street
New York, NY 10001

Hours
Monday–Friday: 9:00AM–5:00PM
Saturday & Sunday: 11:00AM–3:00PM

  • Home
Subscribe
Close

Search

Uncategorized

ट्रांसफार्मरों की जांच को लेकर बिजली विभाग का सघन निरीक्षण, चोरी रोकने और बिजली बचाने की अपील

By Vinod Dhiman
August 24, 2026 2 Min Read
0

लक्सर। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और विद्युत व्यवस्था में किसी भी तरह की खामी को समय रहते दूर करने के उद्देश्य से विद्युत विभाग की टीम ने सुल्तानपुर क्षेत्र और उससे जुड़े इलाकों में सघन निरीक्षण किया। उपखंड अधिकारी गिन्नी रानी और अवर अभियंता पवन सक्सेना के नेतृत्व में विभागीय लाइन स्टाफ ने क्षेत्र के विभिन्न विद्युत ट्रांसफार्मरों और विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने क्षेत्र में लगे सभी ट्रांसफार्मरों की स्थिति की जांच की। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर वोल्टेज, विद्युत लोड और लोड बैलेंस की स्थिति को भी परखा गया। अधिकारियों ने विद्युत लाइनों एवं उपकरणों का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक जानकारी जुटाई।
उपखंड अधिकारी गिन्नी रानी ने अपने संपूर्ण क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विद्युत व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण अभियान में लाइन स्टाफ अशरफ, बंटी, मोहन, अजय और राजवीर शामिल रहे।
बिजली चोरी पर सख्त संदेश
उपखंड अधिकारी गिन्नी रानी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि बिजली चोरी से बचें और विद्युत का अनावश्यक उपयोग न करें। उन्होंने कहा कि बिजली की बचत केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। बिजली बचाकर लोग न केवल अपने खर्च को नियंत्रित कर सकते हैं, बल्कि राष्ट्रहित में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें तथा विद्युत संबंधी समस्या सामने आने पर विभाग को तत्काल इसकी सूचना दें।
निरीक्षण अभियान से विद्युत विभाग ने साफ संदेश दिया कि क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के साथ-साथ बिजली चोरी पर अंकुश और ऊर्जा संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

Share this...
  • Facebook
  • Print
  • Twitter
  • Threads
  • Chatgpt
  • Whatsapp
Author

Vinod Dhiman

Follow Me
Other Articles
Previous

युवक से लूट के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार👉मास्टरमाइंड महिला को पहले ही भेजा जा चुका है जेल

Next

बाकरपुर की सड़कों पर गंदे पानी का कब्जा, बेहाल ग्रामीणस्कूली बच्चों का रोज जलभराव से सामना, बीमारी और हादसों का बढ़ा खतरा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Find Us

Address
Laksar Press Club Opp. Transport Union Laksar

Contact US
+91 9411320146

 

 

Copyright 2026 — . All rights reserved.