Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our Latest News. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Home

About This Site

This may be a good place to introduce yourself and your site or include some credits.

Recent Posts

  • कलियर से चुनाव लड़ने का ऐलान, साबिर पाक की दरगाह पर चादर चढ़ाकर आजाद अली ने शुरू की मुहिम
  • चाकू लेकर बड़ी वारदात की फिराक में था अकरम उर्फ भोला, पुलिस ने दबोचाचोरी से लेकर नशा तस्करी तक के मामलों में आ चुका है नाम, आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
  • पूर्व मुख्य मंत्री निशंक राज्य मंत्री व पूर्व विधायक के साथ लक्सर पहुंचे, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात
  • रानीमाजरा में सामान्य वर्ग का शक्ति प्रदर्शन, गूंजा – आरक्षण की समीक्षा करो,यूजीसी रोलबैक नहीं तो आंदोलन तेज
  • टेंपो चालक व बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश, गन्ने के खेत में घुसकर फायरिंग; जवाबी गोलीबारी में बदमाश घायल

Meta

  • Log in
  • Entries feed
  • Comments feed
  • WordPress.org

Find Us

Address
123 Main Street
New York, NY 10001

Hours
Monday–Friday: 9:00AM–5:00PM
Saturday & Sunday: 11:00AM–3:00PM

  • Home
Subscribe
Close

Search

Uncategorized

परिवहन विभाग की जुगाड़ वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 18 वाहन मौके पर गैस कटर से कटवाए

By Vinod Dhiman
September 23, 2026 2 Min Read
0

विनोद धीमान
लक्सर। लक्सर के बाद अब परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा और अवैध रूप से संचालित जुगाड़ वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बुधवार को रुड़की क्षेत्र में बड़ी प्रवर्तन कार्रवाई की। एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलाड़िया के नेतृत्व में विभागीय टीम ने अभियान चलाकर 18 जुगाड़ वाहनों को मौके पर ही गैस कटर से कटवाकर निष्प्रयोज्य कर दिया।
परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से जुगाड़ वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान ऐसे वाहनों को चिन्हित किया, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थे और सड़क पर संचालन के लिए वैध नहीं पाए गए। कार्रवाई के बाद वाहनों को मौके पर ही गैस कटर से काटकर दोबारा सड़क पर संचालित किए जाने की संभावना समाप्त कर दी गई।
सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : एआरटीओ
एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलाड़िया ने कहा कि सड़क पर अनधिकृत और मानकों के विपरीत बनाए गए जुगाड़ वाहनों का संचालन यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। परिवहन विभाग की ओर से ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। वाहन स्वामियों से अपील है कि वे अपने वाहनों का संचालन निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही करें।
टीम ने संभाला मोर्चा
कार्रवाई में हरीश रावल, राकेश थपलियाल, विजेंद्र प्रसाद, सहायक परिवहन निरीक्षक सोनू कटारिया, परिवहन आरक्षी विकास, सोहेब, अरुण, नीलम और वी. नेगी समेत परिवहन विभाग की टीम शामिल रही।
परिवहन विभाग की इस कार्रवाई को रुड़की क्षेत्र में जुगाड़ वाहनों के खिलाफ अब तक की प्रमुख प्रवर्तन कार्रवाइयों में माना जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share this...
  • Facebook
  • Print
  • Twitter
  • Threads
  • Chatgpt
  • Whatsapp
Author

Vinod Dhiman

Follow Me
Other Articles
Previous

अब घर संभालने के साथ कारोबार भी संभालेंगी महिलाएंस्वयं सहायता समूहों को मिला सहारा, महिलाओं को योजनाओं की जानकारी और समूह संचालन के लिए चेक

Next

फर्जी प्रमाणपत्रों पर कार्रवाई से भड़के लेखपाल, 25 सितंबर से प्रमाणपत्रों का बहिष्कार👉लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने जिला देहरादून के फैसले का किया समर्थन, कहा- कूटरचित दस्तावेजों के लिए लेखपालों को दोषी ठहराना उचित नहीं

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Find Us

Address
Laksar Press Club Opp. Transport Union Laksar

Contact US
+91 9411320146

 

 

Copyright 2026 — . All rights reserved.